रिजॉर्ट के पीछे चल रहा रहे जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, 15 जुआरियों से 4.34 लाख की संपत्ति जब्त



post

पब्लिक स्वर,दुर्ग। दुर्ग जिले के पुलगांव थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकुलधाम क्षेत्र स्थित मंकी रिजॉर्ट के पीछे संचालित जुए की फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, बाइक, मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां समेत कुल 4 लाख 34 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंकी रिजॉर्ट के पीछे कुछ लोग अवैध रूप से ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलगांव पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापेमार कार्रवाई की। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को पकड़ लिया।

नकदी, बाइक और मोबाइल जब्त

रेड के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 82 हजार रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 12 मोटरसाइकिल, 17 टच स्क्रीन मोबाइल और 2 कीपैड मोबाइल बरामद किए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 4 लाख 34 हजार रुपये आंकी गई है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में सोनू चौहान, फिरोज खोखर, शब्बीर खान, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद जुनैद, पारस चंद्राकर, अजीम अहमद, मोहम्मद जमील, एकांत साहू, जमील खान, शिवा साहू, मृत्युंजय चंद्राकर, साहिद, चंद्रपाल यादव और प्रकाश देवांगन शामिल हैं। सभी आरोपी दुर्ग शहर और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जुए के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DURGNEWS PULGAONNEWS DURGPULGAONNEWS RESORTKEPEECHWJUWANEWS RISHORTKEPICHECHALRAHEJUYEPARPOLICEKACHAPANEWS 15JUWARIGIRAFTAARNEWS 4.34LAKHKISAMPATTIJABTNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER