देश post authorUser 1 16 November 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सराहना, कहा – “राज्य का कायाकल्प कर रहे हैं”



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। गुजरात के नर्मदा जिले में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कहा कि “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, हमारे जनजातीय समाज के विष्णु देव साय राज्य का कायाकल्प कर रहे हैं।”

कार्यक्रम में मौजूद विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि BJP–NDA सरकार हमेशा आदिवासी समाज के प्रतिभाशाली साथियों को राष्ट्रीय नेतृत्व में आगे लाने का कार्य करती रही है। उन्होंने याद दिलाया कि आज देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इसी सोच का परिणाम हैं।



गुजरात के आदिवासी जिलों को बड़ी सौगात

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के 14 आदिवासी जिलों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 250 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि “मां नर्मदा की पावन धरती पर आज एक और ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला है। हाल ही में इसी स्थान पर सरदार पटेल की 150वीं जयंती भी मनाई गई थी।”


“भारत पर्व की पूर्णता के साक्षी” – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने यह कहते हुए कार्यक्रम को विशेष बताया कि एकता और विविधता के सम्मान में शुरू हुआ भारत पर्व आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के भव्य आयोजन के साथ पूर्णता को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को प्रणाम करते हुए कहा कि उनका बलिदान और संघर्ष देश को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।



PUBLICSWARNEWS CGNEWSPMMODINEWS CMSAINEWS PMMODINEKICMSAIKITARIFNEWS RAJYKARRAHEKAYAKALPNEWS KAYAKALPNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER