नाम-पते में त्रुटि पर निर्वाचन आयोग सख्त, 24 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस



post

पब्लिक स्वर,बलौदाबाजार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के 24,603 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से अब तक 7,524 मतदाताओं को नोटिस की तामिली की जा चुकी है।

निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये नोटिस उन मतदाताओं को जारी किए गए हैं, जिनके नाम, पता, आयु या अन्य विवरणों में संदेह, त्रुटि अथवा दोहराव की संभावना पाई गई है। मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है।

निर्वाचन विभाग ने संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत करें, ताकि सही तथ्यों के आधार पर मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन किया जा सके।

अधिकारियों के अनुसार इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है, जिससे आगामी चुनावों में किसी भी प्रकार की समस्या न हो और पात्र मतदाताओं का नाम सही रूप से सूची में दर्ज रहे।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BALAUDABAJARNEWS 24HAJARMATDATAOKONOTISHNEWS NAAMPATEPARTRUTINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER