नक्सलमुक्त दंतेवाड़ा अब अपराधमुक्ति की राह पर थाना परिसर में कोटवारों की अहम बैठक, गांव-गांव मजबूत होगा सूचना तंत्र



post

पब्लिक स्वर,बचेली। कभी नक्सलवाद की चुनौती से जूझने वाला दंतेवाड़ा अब शांति और सुरक्षा के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। जिले के नक्सलमुक्त होने के बाद अब पुलिस प्रशासन ने अपराधमुक्त समाज के निर्माण की दिशा में बड़ी पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को बचेली थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू की अध्यक्षता में क्षेत्र के कोटवारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि नक्सलवाद पर नियंत्रण के बाद अब सबसे बड़ी जिम्मेदारी समाज को अपराधमुक्त बनाना है। इसके लिए गांव स्तर पर सतर्कता और सूचना तंत्र को मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कोटवारों को ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की “पहली सुरक्षा कड़ी” बताते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से कई अपराधों को समय रहते रोका जा सकता है।

थाना प्रभारी ने कोटवारों को निर्देश दिए कि गांवों में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, फेरी लगाने वालों और बाहरी गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। चोरी, अवैध गतिविधि, मारपीट या किसी भी संदिग्ध हरकत की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने को कहा गया, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

बैठक में ग्रामीणों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा गांव-गांव में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने दो टूक कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कोटवारों ने भी ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव साझा किए। पुलिस की इस पहल को नक्सलमुक्त दंतेवाड़ा में स्थायी शांति और मजबूत कानून व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BACHELINWS DANTEVADABACHELINEWS APRADHMUKTINEWS NAXALUKTDANTEVADANEWS THANAPARISARMEKOTWARONKIAHAMBAIH

You might also like!


RAIPUR WEATHER