पब्लिक स्वर,कांकेर। कांकेर जिले के ग्राम दसपुर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अमले के बीच तालमेल की कमी खुलकर सामने आई। कार्यक्रम में शामिल सांसद भोजराज नाग ने किसानों को मिल रहे सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर जब मत्स्य विभाग के निरीक्षक से जवाब मांगा, तो संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर वे मंच से ही नाराज़ हो गए।
सांसद ने सार्वजनिक रूप से निरीक्षक को फटकार लगाते हुए कहा कि यदि किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा और विभागीय अधिकारी ही अनभिज्ञ हैं, तो यह गंभीर लापरवाही का मामला है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किसान योजनाओं के लिए भटकने को मजबूर हैं, जो प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
स्थिति उस समय और असहज हो गई जब फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक बिना कोई स्पष्ट जवाब दिए माइक छोड़कर कार्यक्रम स्थल से निकल गए। इस प्रतिक्रिया ने न केवल मौके पर मौजूद किसानों को चौंकाया, बल्कि सांसद की नाराज़गी भी और बढ़ा दी।

User 1













