सुशासन तिहार में श्रम विभाग के अधिकारी पर भड़के सांसद चिंतामणि महाराज



post



पब्लिक स्वर,बलरामपुर। बलरामपुर जिले के डिपाडीह कला में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज श्रम विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराज नजर आए। मजदूरों के श्रम पंजीयन में लापरवाही और योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिलने की शिकायत सामने आने पर उन्होंने मंच से ही श्रम विभाग के अधिकारी को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और श्रमिकों ने सांसद के सामने शिकायत रखी कि कई मजदूरों का अब तक श्रम पंजीयन नहीं हो पाया है, जबकि कई पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा। शिकायत सुनते ही सांसद चिंतामणि महाराज ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सफल मानी जाएंगी जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। श्रमिक वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं में लापरवाही किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी। सांसद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रम पंजीयन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और पात्र मजदूरों को समय पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

मंच से ही उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों में उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना है, न कि उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर करना।

सुशासन तिहार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सांसद की सख्त नाराजगी के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। अब यह देखना होगा कि श्रम विभाग जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं में कितना सुधार कर पाता है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BALRAMPURNEWS DIPADIHKALANEWS BALRAMPURDIPADIHKALANEWS SUSHASANTIARNEWS SUSHASANTIHARMESRAMVIBHAGKEADHIKARIPARBHADKESANSADNEWS SUSHASANTIHARMESRAMVIBHAGKEADHIKARIPARBHADKESANSADCHINTAMANIMAHRAJNEWS SANSASCHINTAMANIMAHRAJNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER