शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर दूसरी लड़की से की शादी, आरोपी गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले युवती को प्रेमजाल में फंसाया, शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और चोरी-छिपे निजी फोटो-वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। बाद में उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए और दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर छात्रा ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

शादी समारोह में हुई थी पहचान, फिर बढ़ा प्रेम संबंध

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान सरगुजा जिले के सलका पतराटोली निवासी अनोज दास (24) से एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए, जिसके बाद बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। आरोप है कि अनोज दास ने युवती को अंबिकापुर के पटपरिया स्थित अपने किराए के मकान में बुलाया। यहां उसने शादी करने का भरोसा दिलाकर कई बार दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने युवती के निजी फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए।

दूसरी शादी के बाद सामने आया सच

मामले ने उस समय नया मोड़ लिया जब आरोपी ने पीड़िता को बिना बताए दूसरी युवती से शादी कर ली। पीड़िता को जब इसकी जानकारी मिली और उसने विरोध जताया, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता का आरोप है कि फोटो वायरल करने के बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा और दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता रहा। मानसिक रूप से प्रताड़ित होने के बाद छात्रा ने पुलिस की शरण ली।

लटोरी चौकी से गांधीनगर थाना पहुंचा मामला

शिकायत सबसे पहले लटोरी पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई थी। बाद में मामला गांधीनगर थाना ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1)ए, 64(2), आईटी एक्ट की धारा 67(B) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज किया।

गांव से गिरफ्तार हुआ आरोपी

गांधीनगर पुलिस ने रविवार को आरोपी अनोज दास को उसके गांव सलका पतराटोली, थाना दरिमा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS SARGUJANEWS AMBIKAPURNEWS AMBIKAPURANDHINAGARTHANANEWS LATORICHAUKINEWS SARGUJAAMBIKAPURNEWS SAFIKAJHANSADEKARNABALIGSEDUSKARMNEWS NABALIGSEDUSKARMNEWS DUSRILADKISEVIVAHNEWS NABALIGCHATRASEDUSKARMKARDUSRILADKISEKIYAVIVAHNEWS AROPIGIRAFTAARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER