मानसिक रूप से कमजोर युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, आरोपियों की तलाश जारी



post

पब्लिक स्वर,जशपुर। जशपुर जिले से युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग एक युवक को रस्सी से बांधकर डंडे, हाथ और मुक्कों से मारते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह अक्सर आसपास के लोगों से विवाद और गाली-गलौज करता था। इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले एक परिवार से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने युवक को रस्सी से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन मौजूद लोग लगातार उसकी पिटाई करते रहे। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब चार दिन पुराना है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद कानून व्यवस्था और लोगों द्वारा कानून हाथ में लेने को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS JASHPURNEWS YUVAKKIPITAINEWS MANSIKROOPSEKAMJORYUVAKKOBANDHKARPITANEWS AROPUYONKITALASHJARINEWS RASSISEBANDHKARPITAINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER