पब्लिक स्वर,अभनपुर। परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की जयंती एवं राज्य स्तरीय पंथी प्रतियोगिता ग्राम पंचायत सातपारा व ग्राम पंचायत नायकबांधा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू बाबा गुरुघासीदास के मंदिर में पूजा अर्चना कर समस्त मानव समाज की कुशल के लिए आशीर्वाद मांगा एवं सभा को संबोधित करते हुए विधायक धनेंद्र साहू जी ने कहा छत्तीसगढ़ के जितने भी संत है सब महान संत है, बाबा गुरुघासीदास जी के बताए रास्ते मे चले जीव हत्या नशा झूठ, हिंसा के रास्ते को त्याग करें शाकाहारी बने सत्य के मार्ग में चले साथ ही बाबा जी के बताए संदेश को मानते हुए मानव मानव एक समान सब मिलजुलकर रहे आपस मे प्रेम भाई चारे के साथ रहने की निवेदन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत सातपारा नायकबाँधा के आयोजन समिति समस्त ग्रामवासियों को धन्यवाद दिया और निरंतर ऐसे ही सदैव मद्त करते रहने का वचन दिया,तथ पश्चात ग्राम नायकबाँधा के आयोजग समिति ने समस्त ग्राम वासियो के ओर से विधायक धनेंद्र साहू को साल एवं श्री फल से संम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लाक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोला सोनवानी ,प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज अभनपुर इकाई के अध्यक्ष पन्नालाल नवरंगे ,यूथ काँग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष जयवर्धन बघेल,पूर्व जनपद सभा पति चोवा राम बघेल ,अभनपुर तहसील परिक्षेत्र सतनामी समाज के अध्यक्ष राधाकृष्ण टंडन , उपाध्यक्ष नीलकमल गिलहरे,मिडीया प्रभारी राकेश बघेल ब्लाक काँग्रेस कमेटी अभनपुर,वरिष्ठ काँग्रेसी बालमुकुंद साहू ,ईश्वर घृतलहरे , कामेश्वर झा , विजय बंजारे, ऊधो राम साहू ,राजेश झा, अमरदास डहरिया,सरपंच ग्राम सातपारा , मति राज बाई लहरे, मति रूपा कोसरिया सरपंच नायकबाँधा, सुमित तंबोली , शेषनारायण हरवंश सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Public Swar Desk













