ट्रांसपोर्ट की आड़ में ड्रग्स का कारोबार! ट्रांसपोर्टर समेत 2 तस्कर गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,बिलासपुर। बिलासपुर में सूखे नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ACCU और चकरभाठा पुलिस ने पंजाब से प्रतिबंधित ड्रग्स (MDMA) मंगाकर बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख 60 हजार रुपए कीमत की 26 ग्राम MDMA ड्रग्स, एक कार समेत कुल 13 लाख रुपए का माल जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात चकरभाठा क्षेत्र में दोनों आरोपी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।

सिविल लाइन CSP निमितेश सिंह ने बताया कि चकरभाठा क्षेत्र में सूखा नशा (सिंथेटिक ड्रग्स) के कारोबार की लगातार सूचना मिल रही थी। इसके बाद ACCU और चकरभाठा पुलिस को संदिग्धों पर नजर रखने और जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए थे।

मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रहंगी के खोलीभाटा मैदान में एक संदिग्ध कार (CG 28 L 8130) खड़ी है, जिसमें दो युवक किसी बड़े ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं और उनके पास भारी मात्रा में नशीला पदार्थ मौजूद है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की।

पुलिस की गाड़ी देखते ही कार सवार दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने चारों ओर से घेरकर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 26.05 ग्राम चमकीला नशीला पाउडर (MDMA) बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ड्रग्स को ऊंची कीमत पर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे और कुछ लोगों से सौदा भी तय किया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चंद्रेश बलेचा (29), निवासी वार्ड नंबर 12 चकरभाठा, ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता है। उसने अपने ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के जरिए पंजाब बॉर्डर के तस्करों से संपर्क कर ड्रग्स मंगाई थी। वहीं, उसका साथी महेश वर्मा (21) मिलकर इसे स्थानीय स्तर पर खपाने की तैयारी में था।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ड्रग्स नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS RAIPURNEWS BILASPURNEWS CHAKARBANTHANEWS BILASPURCHAKARBNATHANEWS TRANSPORTKIADHMEDRUGSKACAROBARNEWS DRAGSKAKAROBARNEWS TRANSPORTARSAHITDOGIRAFTAARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER