बलौदाबाजार में इको-टूरिज्म कैंप और बारनवापारा रिसेप्शन भवन का उद्घाटन, ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर



post

पब्लिक स्वर,बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के देवपुर क्षेत्र में स्थित इको-पर्यटन नेचर कैंप मड हाउस का सोमवार को औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया। यह कैंप स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक निर्माण शैली का उपयोग कर प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप तैयार किया गया है।

कैंप का उद्देश्य पर्यटकों को प्रकृति के करीब अनुभव देना, पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय समुदाय के लिए स्थायी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस पहल से देवपुर क्षेत्र में इको-पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ेगी।

साथ ही, बारनवापारा अभ्यारण्य के पर्यटन ग्राम में नव निर्मित रिसेप्शन भवन का भी उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी और जैव विविधता) और मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक अरुण कुमार पांडे उपस्थित थे।

नए रिसेप्शन भवन में स्थानीय वनस्पतियों, वन्यजीवों और पर्यटन संभावनाओं को प्रदर्शित करते हुए एक आकर्षक स्वागत केंद्र तैयार किया गया है। यह भवन आगंतुकों को अभ्यारण्य की पारिस्थितिक विशेषताओं और प्राकृतिक विरासत की जानकारी देगा।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पांडे ने कहा कि ऐसे इको-पर्यटन आधारित प्रयास न केवल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में मदद करते हैं, बल्कि स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BALAUDABAJARNEWS BARNAVAPARANEWS EVOTURIJAMCAMPNEWS RISEPSANBHAVANKAUDGHATANNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER