राजेश रात्रे
पब्लिक स्वर,भखारा।जमीन बिक्री में धोखाधड़ी का मामला आम हो चला है विक्रेता पूरा पैसा लेने के बाद भी खरीदारों से बेइमानी करने में नहीं चूक रहे है।धमतरी जिले का भखारा जमीन बिक्री मामले में धोखाधड़ी का गढ़ बनता जा रहा है।ऐसे कई मामले है जिसमे जमीन विक्रेता पूरा पैसे लेने के बावजूद केताओं को लूटने का प्रयास करते रहे है।
बाप ने पूरे पैसे लेने के बाद नामांतरण पर लगाई रोक,जब मंशा पूरी नहीं हुई तो बेटी की आढ़ में रचा खेला
ऐसा ही मामला भखारा थाने में आया है जहां भखारा के ग्राम सेमरा के एक किसान कृष्ण कुमार पिता खोरबाहरा साहू ने अपनी जमीन को रायपुर के खरीददार को बेचने 23/08/2022 को कुल 95 लाख रुपए में बेचने विक्रय इकरारनामा बनवाया और फिर 31/03/2023 को विधिवत रजिस्ट्री के बाद जब नामांतरण की बारी आई तो खरीददार को धोखा देते हुए उसने नामांतरण प्रक्रिया पर रोक लगवाई।जिसके बाद पर्याप्त सबूतों के आधार पर प्रमाणीकरण कर दिया गया।
जमीन खरीदी करते वक्त धोखाधड़ी करने वालों से रहें सतर्क, इन चीजों का रखें खास ध्यान नहीं तो आप भी होंगे शिकार
लेकिन जब विक्रेता कृष्ण कुमार की मंशा पूर्ण नहीं हुई तब बिक्री की सम्पूर्ण राशि प्राप्त करने बावजूद क्रेता से पुनः पैसे ऐंठने की नियत से बेटी टिकेश्वरी को आगे कर उक्त भूमि में 1/4 का हिस्सा और प्रतिफल की मांग कर डाली।शिकायतकर्ता के मुताबिक इस साजिश में पुत्र,पुत्री,और उनके पत्नी ने कृष्णा कुमार को शराबी घोषित किया है।और यह लिखता है कि विक्रेता कृष्ण कुमार शराबी प्रवृत्ति का बताकर उसकी पुत्री टिकेश्वरी,पत्नी जोहत्री है,पुत्री दिव्याभारती, पुत्र त्रिलोचन,ने क्रेता को वकील के माध्यम से नोटिस भेजा है।जबकि बाप के जीवित रहते वो अपनी संपत्ति स्वतंत्र रूप से विक्रय कर सकता है।अब ऐसे में विक्रेता कृष्ण कुमार के परिजनों के द्वारा कि जाने वाली छल से क्रेता को मानसिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ रहा है।अब ऐसे भखारा मे जमीन खरीदना कितना सुरक्षित है आप स्वयं आंकलन लगा सकते है।
इसलिए अनुभवी लोगों का कहना मानना आज के दौर में ज़रूरी हो गया है।पब्लिक स्वर की टीम आपको इस खबर के माध्यम से आगाह कर रही है कि जमीन खरीदी में
1.जमीन से पहले,बेचने वाले की सर्च रिपोर्ट निकलवाएं कि इससे पहले कहीं उसका धोखाधड़ी का मामला दर्ज तो नहीं
2.जमीन की सर्च रिपोर्ट निकलवाएं
3.ज़्यादा पैसों की देनदारी पर गवाहों के समक्ष बिना लिखापढ़ी कोई पैसे ना दें
4.जांच करवाएं कि विक्रेता ने आप के साथ साथ किसी और के साथ तो उसी जमीन की डील नहीं
इन सब के बाद ही प्रॉपर्टी खरीदें ताकि भविष्य में धोखाधड़ी के शिकार ना हों।
जमीन के पैसे से भखारा मे कॉम्प्लेक्स खरीदा
जानकारी के मुताबिक क्रेता से प्राप्त राशि से विक्रेता ने भखारा में धमतरी,रायपुर मेन रोड पर चार कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स खरीदी किया है,सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त कॉम्प्लेक्स को 35 लाख मे खरीदी किया गया है।और उसको रंगरोगन कर व्यावसायिक उपयोग हेतु तैयार कर दिया गया है।वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जमीन बिक्री से प्राप्त पैसों से अपने बच्चों के लिए खरीददारी तक की है।
अब ऐसे में बिना पारिवारिक सहमति के जमीन को बेचने का आरोप मिथ्या प्रतीत होता है और उनके परिजनों के द्वारा क्रेता पर मढ़े आरोप सिर्फ क्रेता से और पैसे वसूलने मात्र की साजिश प्रतीत होता है।
बहरहाल शिकायतकर्ता ने आहत होकर भखारा थाने में कृष्णा कुमार और उपरोक्तानुसार व्यक्तियों के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत पर भखारा पुलिस ने धारा 155 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Public Swar Desk













