Header Ad


अभनपुर post authorUser 1 28 June 2026

अभनपुर के बेंद्री में महेंद्र ट्रेवल्स की स्लीपर बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। रायपुर से लगे अभनपुर क्षेत्र के बेंद्री के पास रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। धमतरी से रायपुर आ रही महेंद्र ट्रेवल्स की चलती स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। चालक और परिचालक की सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

अभनपुर पुलिस के अनुसार, घटना जगदलपुर नेशनल हाईवे पर बेंद्री के समीप हुई। बस धमतरी से रायपुर की ओर सामान्य रूप से जा रही थी। इसी दौरान बस से अचानक धुआं उठने लगा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोक दिया और परिचालक के साथ मिलकर यात्रियों को तेजी से नीचे उतारना शुरू कर दिया।

कुछ ही मिनटों में आग ने बस के अंदर तेजी से फैलकर वाहन के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें तेजी से बढ़ने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यात्री अपनी जान बचाने के लिए सामान बस में छोड़कर बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संबंधित विभाग बस में आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहा है। घटना के चलते कुछ समय तक जगदलपुर नेशनल हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, ABHANPUR NEWS, ABHANPUR RAIPUR NEWS, BENDRI ME MAHENDRA TREVALS KI स्लीपर BAS ME LAGI AAG NEWS, MAHENDRA TREVALS KI SLIPAR BAS ME LAGI AAG NEWS, SLEEPAR BAS ME LAGI AAG NEWS, YATRIYON ME MACHI AFRA TAFRI NEWS

You might also like!