रोहित सोनी
पब्लिक स्वर,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के युवा मोर्चा भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर विवाद गहराता जा रहा है। हाल ही में रवि भगत को हटाकर राहुल टिकरिहा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उनके खिलाफ अब चौंकाने वाले आरोपों ने राजनीति में हलचल मचा दी है।
कांग्रेस का वार
कांग्रेस नेता सनी सिंह होरा ने सोशल मीडिया पर राहुल टिकरिहा को लेकर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने लिखा –
"भाजपा ने आखिर किसे BJYM का प्रदेश अध्यक्ष बनाया? चरित्रहीन राहुल टिकरिहा!"
सनी सिंह ने इसके साथ ही एक लिखित शिकायत पत्र भी पोस्ट किया है, जो कथित तौर पर राहुल टिकरिहा के ही चाचा रविकांत टिकरिहा द्वारा 21 मई 2025 को दिया गया था। इस पत्र में रविकांत ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी से वैवाहिक विच्छेद होने के पीछे का मुख्य कारण राहुल टिकरिहा और उनके अवैध संबंध हैं।यह एक वायरल शिकायत पत्र है,पब्लिक स्वर इस शिकायत पत्र की पुष्टि नहीं करता।
शिकायत पत्र में क्या लिखा?
रविकांत ने समाज प्रमुख से अपील की कि ऐसे कृत्य के लिए राहुल को दंडित करसमाज से निष्कासित किया जाए।
अन्य आरोप भी चर्चा में
सिर्फ यही नहीं, कांग्रेसियों ने राहुल टिकरिहा पर फैक्ट्रियों और शराब दुकानों से वसूली करने जैसे आरोप लगाए है। सोशल मीडिया पर यह मुद्दा गरमा चुका है और कांग्रेस भाजपा पर लगातार हमलावर है।
भाजपा पर उठे सवाल
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा ने ऐसे विवादित व्यक्ति को प्रदेश का युवा चेहरा बनाकर यह साबित कर दिया है कि पार्टी की प्राथमिकता नैतिकता नहीं, बल्कि सत्ता की मजबूती है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या भाजपा इस विवाद पर सफाई देगी या फिर राहुल टिकरिहा के बचाव में उतरेगी?
कौन सही और कौन ग़लत इसका खुलासा तो आने वाले दिनों ने हो जाएगा प्रदेश की राजनीति इस मामले को लेकर फिलहाल जोरों पर है और चर्चाओं में आग लगी हुई है।

Public Swar Desk











