पब्लिक स्वर,नया रायपुर/अभनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 125वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण रविवार को नए रायपुर स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद उद्योग व्यापार कन्वेंशन सेंटर (राज्योत्सव परिसर) में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, टँकराम वर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, वरिष्ठ नेता अशोक बजाज, रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, वरिष्ठ अधिकारी व आम नागरिक उपस्थित रहे।
अभनपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 23/24 से मंडल अध्यक्ष एवं तूता ग्राम पंचायत के युवा सरपंच भरत बैस अपनी मंडल टीम के साथ कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को सुना और समाजहित में उनके संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

User 1
















