पब्लिक स्वर,मरवाही। मरवाही क्षेत्र के खुरपा गांव में मंगलवार को तेज बारिश और आंधी-तूफान के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। इस दर्दनाक घटना में 11 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि ग्रामीण सुरक्षित बच गए, लेकिन घटना से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है।
मवेशियों की अचानक मौत से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पहले से ही प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही कोटमी सेखवा क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली गिरी थी, जिसमें कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए थे।
स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने और बारिश के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। किसानों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं उनकी आजीविका पर गहरा असर डाल रही हैं।

User 1












