पब्लिक स्वर,भिलाई। सेक्टर-7 अंडरब्रिज के पास गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान कोलकाता निवासी सुरजीत (36) के रूप में हुई है, जो भिलाई में रहकर शेफ का काम करता था।
स्थानीय लोगों ने शव देखकर डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्चुरी भिजवाया। शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका गहराती जा रही है।
पुलिस का मानना है कि मौत कहीं और हुई और बाद में शव को नाले में फेंका गया। फिलहाल भिलाई नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।
मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अब पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट से ही मौत के असली कारण और घटनाक्रम की पुष्टि हो सकेगी।

User 1









