पब्लिक स्वर,राजनांदगांव। चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र के नवागांव में रविवार रात हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले को लेकर आधा दर्जन हमलावरों ने हमला बोला। चाकूबाजी की इस वारदात में पड़ोसी युवक रामेश ढीमर की मौत हो गई, जबकि किसन राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना कैसे हुई
सुबह विवाद की शुरुआत पत्थरबाज़ी से हुई थी। अजय राजपूत के घर पर हमलावरों ने हमला किया और बाद में मौके से फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। देर शाम आरोपी कार और मोपेड से फिर पहुंचे और जमकर मारपीट की। इसी दौरान चाकू से वार कर दिया गया।
बेकाबू हुआ गुस्सा
इस वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की कार और मोपेड को आग के हवाले कर दिया। वहीं सोमवार सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष चिखली पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं अन्य की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

User 1












