Header Ad


शहर की सड़कों पर दौड़ी बेकाबू बस, लोगों में मचा हड़कंप



post

पब्लिक स्वर,जशपुर। जशपुर जिले में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब ‘सन्नी बस’ का खलासी डेंड्राइड के नशे में बस लेकर शहर की सड़कों पर दौड़ाने लगा। बस के बेकाबू होने से शहर में अफरा-तफरी मच गई और कई स्थानों पर लोगों की जान खतरे में पड़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खलासी बस को स्टैंड की ओर ले जा रहा था, लेकिन वह पूरी तरह नशे में था। सबसे पहले बस ने सना रोड स्थित एक मंदिर के पास एक मकान के मुख्य दरवाजे को टक्कर मारी। इसके बावजूद बस नहीं रुकी और तेज रफ्तार में आगे बढ़ती रही।

बेकाबू बस महाराज चौक, देवी मंदिर, जिला अस्पताल, थाना परिसर और कलेक्ट्रेट के सामने से होकर गुजरी। इस दौरान सड़क पर मौजूद लोग और वाहन चालक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई दिए।

गिरांग मोड़ से वापस शहर में प्रवेश करने के बाद बस नदी मार्ग से गुजर रही थी, तभी ग्राम बघिमा के एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, लेकिन बस चालक ने वाहन नहीं रोका और आगे बढ़ता रहा।

कुछ दूरी पर बस सड़क किनारे एक गड्ढे में फंसकर रुक गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देशमुख, रामप्रताप यादव और रवि राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खलासी को हिरासत में लिया।

जांच में सामने आया है कि बस चला रहा खलासी न सिर्फ नशे में था, बल्कि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS JASHPURNEWS NASHEMEBASDRAIVARNEWS BEKABUBASNEWS BASNEYOUVAKKORAUNDANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER