अभनपुर post authorUser 1 11 February 2026

पब्लिक स्वर की खबर का असर : फरार तहसीलदार व नायब तहसीलदार गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। भारत माला परियोजना के अंतर्गत रायपुर–विशाखापट्टनम एवं दुर्ग-बायपास सड़क निर्माण में हुए बहुचर्चित मुआवजा घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW/ACB) ने दो महत्वपूर्ण फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शशिकांत कुर्रे, तत्कालीन तहसीलदार, अभनपुर एवं लखेश्वर प्रसाद किरण, तत्कालीन नायब तहसीलदार, गोबरा नवापारा, जिला रायपुर शामिल हैं।

लगातार खबरों के बाद आई बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि इस गंभीर घोटाले को लेकर पब्लिक स्वर समाचार द्वारा लगातार प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की जा रही थीं, जिसके बाद अब जांच एजेंसी की यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मीडिया में लगातार उठाए गए सवालों और जनहित से जुड़े खुलासों का असर साफ तौर पर दिखाई दिया है। 

आगे की अपडेट के लिए बने रहे पब्लिक स्वर के साथ



You might also like!