दिल दहलाने वाली बहादुरी: शिवनाथ नदी में 12 वर्षीय बच्चे को बचाने की कोशिश में खुद लापता हुआ युवक



post

पब्लिक स्वर,दुर्ग: दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां 12 वर्षीय बच्चे की जान बचाने के प्रयास में एक युवक शिवनाथ नदी में कूद गया और अब तक लापता है।

घटना मंगलवार शाम लगभग 5 बजे तब हुई जब बच्चा पुल पर खेलते हुए अचानक शिवनाथ नदी में गिर गया। इस दौरान मौके पर मौजूद 28 वर्षीय योगेंद्र ठाकुर और उनके साथी ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाई और बहादुरी दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित किनारे तक पहुँचाया। लेकिन तेज धार के चलते योगेंद्र ठाकुर बह गए और फिलहाल उनका कोई पता नहीं चल सका।

सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और खोज व रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ के जवान ने बताया कि नदी में पानी का तेज बहाव और गहराई अभियान को चुनौतीपूर्ण बना रही है। पिछले 24 घंटे से लगातार योगेंद्र की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य इस घटना से सदमे में हैं और सभी योगेंद्र की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे न आएँ और खोज कार्य में सहयोग करें।

इस घटना ने न केवल क्षेत्रवासियों को हैरान किया है, बल्कि युवक की बहादुरी की मिसाल भी पेश की है, जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चे की जान बचाई।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS DURGNEWS DILDAHLADENEVALIGHAYNANEWS NADIMEYUVAKLAPATANEWS TALASHMEJUTIPOLICENEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER