रील बनाते समय युवक की नदी में डूबने से मौत, 48 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पानी में तैरता मिला शव



post

पब्लिक स्वर,कोरबा। कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र स्थित अहिरन नदी में रील बनाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय निखिल सिंह के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार, निखिल अपने तीन दोस्तों के साथ अहिरन नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह सोशल मीडिया रील बनाने के लिए नदी में छलांग लगा रहा था, जबकि उसके दोस्त मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। छलांग लगाने के बाद निखिल करीब तीन मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा, लेकिन उसके साथी इसे सामान्य तैराकी समझते रहे। कुछ ही देर में वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद कोई भी युवक उसे बचाने के लिए नदी में नहीं उतरा।

घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। हादसे के बाद दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। करीब 48 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार देर शाम युवक का शव नदी के पानी के ऊपर तैरता मिला, जिसे बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बताया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान NDRF टीम को पर्याप्त उपकरण नहीं मिलने से खोजबीन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मृतक निखिल सिंह, SECL कुसमुंडा में कार्यरत एक डंपर ऑपरेटर का पुत्र था। युवक की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS YUVAKKIMAUTNEWS NADIMEDUBNESEYUVAKKIMAUTNEWS REELBANANEKEDAURANYUVAKKIMAUTNEWS REELBANANEKEDAURANNADIMEDUBNESEYUVAKKIMAUTNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER