CG NEWS: तेज रफ्तार कार ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को 4 किमी तक घसीटा,हुई मौत



post

पब्लिक स्वर,रायपुर/ रायपुर शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। खरोरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने 65 वर्षीय बुजुर्ग रमेशरू राम साहू को टक्कर मार दी और करीब 4 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस वीभत्स हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, रमेशरू राम साहू सारागांव में नाश्ते का ठेला लगाते थे। बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे वे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रमेशरू कार के नीचे बुरी तरह फंस गए और ठेला दूर जाकर गिरा।

आरोपी कार चालक ने हादसे के बाद भी गाड़ी नहीं रोकी और रमेशरू को घसीटते हुए करीब 4 किलोमीटर तक ले गया। इस दौरान सड़क पर खून की लकीरें नजर आती रहीं। अंततः कार एक पेड़ से टकरा गई, तब जाकर वह रुकी।

खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि कार चला रहा व्यक्ति सतबीर सिंह चांवला (55 वर्ष) को मौके से हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह नशे में था या नहीं। मेडिकल परीक्षण के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ाती है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS RAIPURNEWS KARNEBUJURGKOMARITHOKAR CHHARKILOMITARGHASITA

You might also like!


RAIPUR WEATHER