64 वर्षीय असहाय वृद्ध महिला से दुष्कर्म का आरोप, हिरासत में दो आरोपी



post

पब्लिक स्वर,बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां 64 वर्षीय बीमार और चलने-फिरने में असमर्थ वृद्ध महिला के साथ अनैतिक कृत्य किए जाने का आरोप दो लोगों पर लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी की बताई जा रही है। पीड़िता उसी मकान परिसर में रहती थी, जहां दोनों आरोपी भी निवास करते थे। आरोप है कि महिला की असहाय स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।


मामले में जिन दो लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें
मकान मालिक मोहन दास पंजवानी और श्याम यादव, निवासी नयापारा, आज़ाद चौक शामिल हैं। घटना की जानकारी सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में भारी आक्रोश है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BALAUDABAJARNEWS 64VARSHIYASHAYAVRIDHMAHILASEDUSKARMNEWS ASHAYMAHILASEDUSKARMNEWS 64VARSHIYMAHILASEDUSKARMNEWS HIRASATMEDOAROPINEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER