Header Ad


पानी टंकी के पास सो रहे युवक की देर रात सिर कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,दुर्ग। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर में आपसी विवाद के चलते एक 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव पानी की टंकी के पास मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोते समय उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान चेतन ठाकुर (25 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना 25 जून की देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। उस समय चेतन गांव की पानी टंकी के पास सो रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उस पर भारी वस्तु से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण चेतन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। हत्या की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और नंदिनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई, जिसने घटनास्थल के साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने रैनू राम यादव (22 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी विवाद सामने आई है। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह और घटनाक्रम के अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त भारी वस्तु की बरामदगी और अन्य साक्ष्य जुटाने में भी लगी हुई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हत्या के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, DURG NEWS, NANDNI THANA NEWS, DURG NANDNI THANA NEWS, PANI TANKI KE PAAS SO RAHE YUVAK KI DER RAAT HATYA NEWS, DER RAAT YUVAK KI HATYA NEWS, YUVAK KI SIR KUCHALKAR HATYA NEWS, AROPI GIRAFTAAR NEWS,

You might also like!