Header Ad


सड़क किनारे खेल रहे मासूम को कुचलने के बाद बैरिकेड्स तोड़कर भागा चालक, महाराष्ट्र बॉर्डर से पहले गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में शुक्रवार सुबह हिट एंड रन की एक दर्दनाक घटना सामने आई। गुंडरदेही गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खेल रहे एक मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा करते हुए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की, लेकिन चालक बैरिकेड्स तोड़कर भागता रहा। आखिरकार कोरकोट्टी गांव के पास उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह गुंडरदेही गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक बिना रुके ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

दो थानों की बैरिकेडिंग तोड़कर भागा आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया। सबसे पहले मोहला थाना क्षेत्र में ट्रक को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई, लेकिन चालक ने रफ्तार कम करने के बजाय बैरिकेड्स तोड़ दिए। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
इसके बाद मानपुर थाना के सामने भी ट्रक को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई, लेकिन आरोपी ने यहां भी वाहन नहीं रोका और दूसरी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए महाराष्ट्र सीमा की ओर भाग निकला।

लगातार पीछा कर कोरकोट्टी के पास दबोचा

पुलिस की टीमें लगातार ट्रक का पीछा करती रहीं। तेज रफ्तार के कारण कुछ दूरी पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया। इसका फायदा उठाते हुए पुलिस ने कोरकोट्टी गांव के पास चालक को घेरकर हिरासत में ले लिया।

मामले की जांच जारी

पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रक जब्त कर लिया है। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद चालक से पूछताछ की जा रही है। वहीं मासूम के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, MOHLA MANPUR AMBAGADH CHAUKI NEWS, MASUM KO KUCHALKAR BHAGA TRAK DRAIVAR NEWS, MASUM KO KUCHALNE KE BAAD BAIRIKED TODKAR BHAGA TRAK DRAIVAR NEWS

You might also like!