Header Ad


स्कूल में शिक्षक पर शराब पीने का आरोप, जांच की मांग तेज



post

पब्लिक स्वर,कबीरधाम। कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम तेलियापानी लेदरा से शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताजनक मामला सामने आया है। आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक सुरेश कुमार नेताम को स्कूल परिसर में शराब पीते हुए देखा गया। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि शिक्षा के वातावरण और विद्यार्थियों के भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला मामला माना जाएगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूल जैसे संवेदनशील परिसर में शिक्षक का इस तरह का व्यवहार बच्चों के सामने गलत संदेश देता है और शिक्षा व्यवस्था की गरिमा पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय अनुशासन, संस्कार और शिक्षा का केंद्र होता है, ऐसे में शिक्षकों से आदर्श आचरण की अपेक्षा की जाती है।

इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि जिले में शिक्षकों की लापरवाही और अनुशासनहीनता के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति हो रही है। इससे जिला शिक्षा अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था और जवाबदेही पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, KABIRDHAM NEWS, PANDARIYA NEWS, KABIRDHAM PANDARIYA NEWS, SCHOOL ME SHIKCHAK PAR SARAB PINE KA AROP NEWS, SCHOOL ME SARAB PINE KA AROP NEWS

You might also like!