पब्लिक स्वर,रायपुर/ हेल्थ। थायराइड से जुड़ी समस्याएं आज तेजी से आम होती जा रही हैं। खासकर महिलाएं इसकी चपेट में अधिक आती हैं। थायराइड एक ऐसी ग्रंथि है जो शरीर की ऊर्जा, तापमान और मेटाबोलिज्म को नियंत्रित करती है। लेकिन जब यह ग्रंथि बहुत अधिक या बहुत कम हार्मोन बनाती है, तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
आइए जानते हैं थायराइड बढ़ने के कारण, शरीर में होने वाला दर्द, और इसे कंट्रोल में रखने के उपाय।
क्यों बढ़ता है थायराइड?
ऑटोइम्यून डिजीज (ग्रेव्स डिजीज) – इसमें शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली खुद थायराइड ग्रंथि पर हमला करने लगती है।
थायरॉयड ग्रंथि में सूजन (थायरॉयडिटिस) – जिससे जमा हुआ हार्मोन रक्त में फैलने लगता है।
थायरॉयड में गांठ (नॉड्यूल्स) – जो अत्यधिक हार्मोन बना सकती हैं।
अधिक आयोडीन सेवन – जरूरत से ज्यादा आयोडीन थायराइड की सक्रियता बढ़ा सकता है।
पिट्यूटरी ग्रंथि की गड़बड़ी – ब्रेन में मौजूद यह ग्रंथि थायराइड को नियंत्रण में रखती है, इसमें गड़बड़ी से भी हाइपरथायरॉयडिज्म हो सकता है।
कुछ दवाएं – दिल की बीमारियों के लिए ली जाने वाली दवाएं थायराइड हार्मोन के स्तर को प्रभावित कर सकती हैं।
थायराइड में कहां-कहां होता है दर्द?
मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द – इसे हाइपरथायरॉयड मायोपैथी कहा जाता है।
आंखों में जलन, सूजन और दर्द – जिसे थायरॉयड आई डिजीज कहा जाता है।
पेट में तेज दर्द और बुखार – थायरॉयड क्राइसिस के लक्षणों में शामिल।
जोड़ों में दर्द – थायराइड स्तर असंतुलन से गठिया जैसी स्थिति बन सकती है।
कैसे करें थायराइड को कंट्रोल?
एंटी-थायरॉयड दवाएं – जो हार्मोन के स्तर को संतुलित करती हैं।
रेडियोएक्टिव आयोडीन थेरेपी – ग्रंथि को स्थायी रूप से निष्क्रिय करने का उपाय।
बेटा ब्लॉकर दवाएं – हार्ट रेट और कंपकंपी जैसे लक्षणों को कम करती हैं।
सर्जरी (थायरॉयडेक्टमी) – गंभीर मामलों में थायरॉयड ग्रंथि को निकालना पड़ सकता है।
घरेलू और लाइफस्टाइल टिप्स:
आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थों से परहेज़ करें
कैफीन का सेवन सीमित करें
फल और सब्जियों का अधिक सेवन करें
नियमित व्यायाम करें और नींद पूरी लें
थायराइड की समस्या गंभीर रूप ले सकती है, लेकिन सही समय पर जांच और इलाज से इसे पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। शरीर में यदि उपरोक्त लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
(डिस्क्लेमर: यह लेख आम जानकारी पर आधारित है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।)

User 1

















