अन्य post authorDig yadav 24 July 2024

HEALTH: बरसात में शरीर के लिए अमृत है यह हरा फल, हर बीमारियों से दिलाए छुटकारा



post

संवाददाता आशा राम कर्मा की रिपोर्ट 


पब्लिक स्वर,दंतेवाड़ा। स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए मौसमी फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है। हर मौसम में अलग-अलग प्रकार के फल आते हैं जिनका लोग जमकर सेवन करते हैं। बारिश के मौसम में अमरूद कि बहार आ जाती है यह फल सवाद में लाजवाब होता है और इसका सेवन करना सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है।


अमरूद पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है एंटी एक्सीडेंट विटामिन C, विटामिन A, लाइकोपिन, कैल्शियम, मैग्नीज और पोटेशियम से भरपूर होता है। अमरूद में कैलोरी कम होती है और फाइबर अधिक मात्रा में होता है ये सभी पोषक तत्व अमरूद को सेहत के लिए वरदान बना देती है। आज आपको बता दे रहे हैं कि बरसात के मौसम में अमरूद खाने से शरीर के कौन से बड़े फायदे मिल सकते है


1. इम्यूनिटी बूस्ट होती है

अमरूद हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। हेल्थ लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक़ अमरूद विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है इसमें सतरें की अपेक्षा दोगुनी मात्रा में विटामिन सी होता है। विटामिन सी आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को मारकर हमारे शरीर को संक्रमण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कमज़ोर इम्यूनिटी वाले लोगों को अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड शुगर भी कंट्रोल होता है। अमरूद खाने में भले ही मीठा होता है लेकिन डायबिटीज के मरीज के लिए भी फायदे मंद है। अमरूद फाइबर का अच्छा स्रोत हैं और इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जिसकी वजह से डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है। अमरूद में पाए जाने वाला फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। एक स्टडी में पता चला है कि अमरुद की पत्तियों का अर्क ब्लड शुगर लेवल में सुधार कर सकता है।


2. हर्ट हेल्थ होती है दुरुस्त

अमरूद दिल को स्वस्थ रखता है अमरूद में उच्च मात्रा में पोटेशियम और सोडियम पाए जाते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है एक अध्ययन के अनुसार भोजन से पहले पका हुआ अमरूद खाने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता अमरूद खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। अमरूद खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल 8% तक बढ़ा सकता है। इससे हार्ट हेल्थ बूस्ट हो जाती है। एक अन्य अध्ययन से पता चलता है कि अमरूद की पत्तियों का अर्क डार्ट डिज़ीज़ और स्ट्रोक के खतरे को कम कर कर सकता है।



Cgpolice publicswarnews

You might also like!


RAIPUR WEATHER