लिफ्ट में फंसे भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी समेत 7 लोग, कॉम्प्लेक्स प्रबंधन पर उठे सवाल



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर में एक बार फिर लिफ्ट सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार को रजबंधा मैदान स्थित एक निजी कॉम्प्लेक्स में अचानक लिफ्ट खराब हो गई, जिसके चलते भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी समेत 7 लोग करीब 15 मिनट तक लिफ्ट के भीतर फंसे रहे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी मशक्कत के बाद सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों ने लिफ्ट का दरवाजा खुलवाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

अचानक बंद हुई लिफ्ट, अंदर मची घबराहट

जानकारी के मुताबिक अमित चिमनानी अन्य लोगों के साथ लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में लिफ्ट अचानक बंद हो गई। अंदर मौजूद लोगों ने अलार्म बजाकर और फोन के जरिए मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन शुरुआती समय में कोई तकनीकी सहायता नहीं मिल सकी। बंद लिफ्ट में कुछ देर तक लोग घबराहट की स्थिति में रहे। करीब 15 मिनट बाद कॉम्प्लेक्स के सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों ने तकनीकी प्रयास कर लिफ्ट का गेट खुलवाया, जिसके बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

भाजपा प्रवक्ता ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कॉम्प्लेक्स प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट खराब होने की शिकायतें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं।उन्होंने कहा कि यहां आए दिन बुजुर्ग, महिलाएं और आम लोग लिफ्ट में फंसते रहते हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया। अमित चिमनानी ने मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और लिफ्ट सुरक्षा मानकों की जांच की मांग की है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS LIFTMEFANSE7LOGNEWS LIFTMEFANSIBJPPRAVAKTANEWS AMITCHIMNANAINEWS LIFTMEFANSIBJPPRAVAKTASAHIT7LOGNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER