पब्लिक स्वर/ रायबरेली जिले के गुरु नानक नगर अब्दुल्ला फाटक ताड़तला स्थित एक सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान में कोटेदार द्वारा जबरन चाय की पत्ती खरीदने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है, वही उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि यदि वे निर्धारित संख्या में चाय पत्ती के पैकेट नहीं लेते तो उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे स्थानीय नागरिक राशन लेने पहुंचे थे जहां कोटेदार ने निर्धारित संख्या में चाय पत्ती के पैकेट लेने कहा इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि कोटेदार 6 पैकेट चाय की पत्ती 60 में जबरन थमा रहा है और इनकार करने पर राशन से वंचित करने की धमकी दी जा रही है।
इसके साथ ही स्थानीय लोगों कि माने तो वे सिर्फ एक पैकेट लेना चाहते हैं पर जबरन 5 और पैकेट लेने का दबाव बनाया जा रहा है, इस कथित मनमानी के विरोध में ग्राहकों ने पूर्ति निरीक्षक से शिकायत की बात कही है और कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

User 1













