राज्य post authorUser 1 23 March 2026

असम में भाजपा नामांकन रैली में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव



post

पब्लिक स्वर,धेमाजी/असम। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव असम प्रवास के दौरान धेमाजी में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल हुए। रैली में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म नजर आया।

इस दौरान धेमाजी विधानसभा से डॉ. रनोज पेगू और सिसिबोरगांव से जीवन गोगोई ने नामांकन दाखिल किया। रैली को संबोधित करते हुए अरुण साव ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब आगामी चुनाव परिणामों का संकेत है। उन्होंने डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए एक बार फिर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार बनने का भरोसा जताया। रैली में लखीमपुर के सांसद प्रधान बरुआ, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तीन दिन में कई विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें

अरुण साव ने अपने तीन दिवसीय असम दौरे के दौरान धेमाजी, ढकुआखाना, लखीमपुर और रोंगोनदी सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक बैठकें कीं। नाओबोइचा में एनडीए सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) के साथ संयुक्त बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ काम करने का आह्वान करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने के निर्देश दिए।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS ASAMNEWS BJPNAMANKANRAILINEWS NAMANKANRAILIMESHAMILHUYEDEPUTYVMARUNSAVNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER