पब्लिक स्वर,प्रयागराज/रायपुर। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी सतीश बहादुर सिंह (उम्र 55 वर्ष) का 22 अगस्त, शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद दुखद निधन हो गया। वे स्वर्गीय रणंजय बहादुर सिंह के सुपुत्र थे।
उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज में संपन्न किया जाएगा। वे अपनी पत्नी संगीता सिंह, पुत्री स्वाति सिंह, पुत्र ऋषि सिंह एवं प्रखर सिंह के साथ परिवारजनों में प्रिय थे। इसके अलावा वे रायपुर के पत्रकार मुकेश एस सिंह के जीजा जी भी थे।
परिवार और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

User 1















