पब्लिक स्वर,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन को डिजिटल स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से सह संयोजक, कार्यालय प्रभारी, सह कार्यालय प्रभारी, संभाग प्रभारी सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची में विभिन्न जिलों और संभागों से अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नई कार्यकारिणी सोशल मीडिया, डिजिटल प्रचार-प्रसार एवं संगठनात्मक समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेगी। भाजपा प्रदेश आईटी सेल के पदाधिकारियों ने कहा कि नई टीम संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनता तक सही तरीके से प्रस्तुत करने का कार्य करेगी।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सोशल मीडिया प्रशिक्षण कार्यक्रम, डिजिटल कैंपेन और जनसंपर्क अभियानों को तेज किया जाएगा। इससे पार्टी की गतिविधियों को युवाओं तक सीधे जोड़ा जा सकेगा।
प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कई वरिष्ठ नेताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई है।

User 1









