पब्लिक स्वर,बिलासपुर। वेलेंटाइन डे के मौके पर शिवसेना ने शुक्रवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। देवकीनंदन चौक पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने वेलेंटाइन डे का पुतला दहन किया और पाश्चात्य संस्कृति के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन से पहले शिवसेना ने बाइक रैली निकालकर शहर में भ्रमण किया और युवाओं से भारतीय संस्कृति अपनाने की अपील की। संगठन का कहना है कि वेलेंटाइन डे विदेशी संस्कृति का प्रतीक है, जिसे भारत में बढ़ावा दिया जा रहा है।
शिवसेना नेताओं ने 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले की बरसी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दिन प्रेम उत्सव मनाने के बजाय शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने का दिन होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान युवाओं से आग्रह किया गया कि वे वेलेंटाइन डे को मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाएं और भारतीय परंपराओं का सम्मान करें।
शिवसेना नेता रेवती यादव ने कहा कि वेलेंटाइन डे के नाम पर विदेशी संस्कृति थोपी जा रही है। आज शहीदों को याद करने का दिन है और युवाओं को भारतीय संस्कारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

User 1









