जल संसाधन विभाग के नहर नाली निर्माण कार्य के दौरान ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत, मौके पर मचा हड़कंप



post

पब्लिक स्वर,बलरामपुर। बलरामपुर जिले के सोनहत क्षेत्र में जल संसाधन विभाग के नहर नाली निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माण स्थल पर सीमेंट से भरी ट्रॉली लेकर काम कर रहे ट्रैक्टर के अचानक पलट जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए काम भी रोकना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान विजय दुबे के रूप में हुई है। वह रघुनाथनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरी निवासी ओम प्रकाश दुबे के भाई बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि विजय दुबे निर्माण कार्य में उपयोग किए जा रहे सीमेंट को ट्रॉली के माध्यम से घाट क्षेत्र तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि विजय दुबे को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आसपास मौजूद मजदूर और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि घाट वाले हिस्से में बार-बार भारी लोड लेकर चढ़ाई करने के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा होगा। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी जांच शुरू कर दी है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BALRAMPURNEWS SONHATNEWS BALRAMPURSONHATNEWS JALSANSADHANVIBHAGNEWS NAHARNALINIRMANNEWS NAHARNALINIRMANKARYKEDAURANPALTATRCTORNEWS NAHARNALINIRMANKARYKEDAURANTRCTOR PALATNESEDRAIVARKIMAUTNEWS TRECTORPALATNESEDRAIVARKIMAUTNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER