राजिम के पास नहर किनारे मिली युवती की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी



post

पब्लिक स्वर,गरियाबंद। गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामनगर–देवरी मार्ग पर सड़क किनारे नहर के पास एक युवती की सड़ी-गली लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ, जिसके बाद मौके पर जाकर देखने पर नहर किनारे झाड़ियों के पास युवती का शव पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही राजिम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से तेज बदबू आ रही थी। आज सुबह बदबू के स्रोत की तलाश के दौरान ग्रामीणों ने नहर किनारे शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव की पहचान रायपुर के टिकरापारा निवासी चंचल साहू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार चंचल 30 जनवरी से बिना बताए घर से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज कराई गई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है कि मामला हत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS GARIYABANDNEWS RAJIMKEPAASNAHARMELASHNEWS NAHARMEMILISADIGALILASHNEWS YUVTIKISADIHUILASNEWS GARIYABANDHNEWS RAJIMTHANANEWS GARYABANDRAJIMNEWS

You might also like!