पब्लिक स्वर/ उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से झारखंड के गढ़वा में एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने आए इंजीनियर की संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई बताया जा रहा है कि वह बुधवार की रात बारात के दौरान लापता हो गए थे जिसके बाद उनकी लाश गुरुवार सुबह एक कुएं में पाई गई। जानकारी है कि 32 वर्षीय विकास उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा में बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर के रूप में पोस्टेड थे जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के गांधीनगर के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि वह अपने भाई के दोस्त की बारात में गढ़वा जिले के डंडई प्रखंड के महूडंड गांव आए थे वही बारात इसी जिले के सिंहपुर मर्चवार गांव गई थी। इधर स्थानीय ग्रामीणों की माने तो विकास अपने दोस्तों के साथ रात में बारात में डांस कर रहे थे तभी वह अचानक लापता हो गए। जिसके बाद उनके दोस्तों ने उन्हें फोन किया पर संपर्क नहीं हो पाया जिसके बाद में विकास के परिजनों को उनके लापता होने की जानकारी दी गई।
साथ ही बंशीधरनगर पुलिस को भी उक्त मामले की जानकारी दी गई इसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई इस दौरान कुछ लोगों ने गांव के एक कुएं में एक व्यक्ति का शव देखा जिसकी शिनाख्त विकास के रूप में हुई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विकास किसी हादसे का शिकार हुए हैं या फिर उनकी हत्या की गई है। इस संबंध में विकास के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकता है।

User 1













