पुलिस की कार्रवाई में जुआ खेलते छह आरोपी गिरफ्तार, 1.24 लाख नकद जब्त



post

पब्लिक स्वर,बलौदाबाजार। जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बलौदाबाजार पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह लोगों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से कुल 1 लाख 24 हजार 180 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर की गई। समाधान सेल और सिमगा थाना–साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम संजारी नवागांव में दबिश देकर जुआ खेल रहे लोगों को मौके पर ही पकड़ा।

पुलिस को यह सूचना समाधान सेल के हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप और कॉल के माध्यम से मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद 22 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजय धृतलहरे (19 वर्ष), ग्राम लिमतरा, रामेश्वर वर्मा (35 वर्ष), ग्राम खैरा, ऐस कुमार निषाद (20 वर्ष), ग्राम चौरेंगा, कांशीराम गेण्डरे (60 वर्ष), ग्राम मांढर खुर्द, भीमसेन (39 वर्ष), बजरंग चौक नांदघाट, ओंकार कुंजाम (42 वर्ष), नांदघाट शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ सिमगा थाने में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा शुरू की गई समाधान सेल योजना का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BALAUDABAJARNEWS POLICEKARRVAINEWS JUWAKHELTEAROPINEWS CHEAROPIGIRAFTAARNEWS 1.24LAKHJABTNEWS AROPIYOSE1.24LAKHSAHITTAASPATTIJABTNEWS

You might also like!