धमतरी post authorUser 1 29 November 2025

धमतरी में किराना दुकान से 2200 रुपए का तेल डिब्बा चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात



post

पब्लिक स्वर,धमतरी। धमतरी शहर में एक किराना दुकान से स्वास्तिक सोयाबीन तेल का डिब्बा चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच गणेश चौक स्थित विजय किराना स्टोर में हुई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है। मामले की शिकायत दुकान संचालक विजय कोटवानी ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।

फुटेज के अनुसार, एक युवक कुछ देर दुकान के बाहर घूमता रहा और दो-तीन बार अंदर आकर तेल के डिब्बे को ध्यान से देखता रहा। उसी दौरान दुकानदार अन्य ग्राहकों को सामान दे रहे थे। मौका मिलते ही युवक ने शेल्फ से तेल का डिब्बा उठाया और बाहर निकल गया।

दुकान से थोड़ी दूरी पर एक ऑटो पहले से खड़ा दिख रहा है। जैसे ही युवक तेल का डिब्बा लेकर बाहर निकला, ऑटो चालक तुरंत उसके पास पहुंच गया। दोनों मिलकर डिब्बा लेकर फरार हो गए। पुलिस को शक है कि दोनों पहले से साथी थे और योजना बनाकर चोरी की गई।

व्यापारी विजय कोटवानी ने बताया कि उनकी दुकान में तेल के डिब्बे की यह तीसरी चोरी है और तीनों बार तरीका लगभग एक जैसा रहा है। चोर हर बार स्वास्तिक सोयाबीन तेल का ही डिब्बा ले जाते हैं, जिसकी कीमत करीब 2200 रुपये है। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DHAMTARINEWS TELTIPACHORINEWS TELKADIBBACHORINEWSNEWS 2200RUPAYEKAATELTIPANEWS CCTVKAIDHUIGHATNANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER