Header Ad


रायपुर के बड़े कोचिंग सेंटरों पर नगर निगम की जांच, फायर सेफ्टी में मिलीं कमियां



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। जिला प्रशासन के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने विभिन्न कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा, लिफ्ट सुरक्षा, वेंटिलेशन और अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के बैठने और सुरक्षा मानकों में कमियां सामने आईं, जिसके बाद संचालकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम की संयुक्त टीम ने एलन, अनअकादमी, विद्यापीठ, आरसीसी और अकादजा कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान एलन, अनअकादमी और विद्यापीठ की कुछ कक्षाओं में निर्धारित क्षमता से अधिक छात्रों के बैठने की स्थिति पाई गई। इसके साथ ही कई कक्षाओं में वेंटिलेशन व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली। हालांकि इन संस्थानों में अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं सामान्य रूप से संतोषजनक पाई गईं।

वहीं आरसीसी और अकादजा कोचिंग संस्थानों में स्थिति अपेक्षाकृत अधिक गंभीर मिली। निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी नियमों के पालन, वेंटिलेशन व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग और अन्य सुरक्षा मानकों में कई खामियां उजागर हुईं। अधिकारियों ने इन कमियों को छात्र सुरक्षा के लिए चिंताजनक बताते हुए संबंधित संचालकों को एक सप्ताह के भीतर सभी आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम प्रशासन ने संबंधित जोन अधिकारियों को नियमानुसार नोटिस जारी करने और सुधार कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि तय समय सीमा के भीतर कमियां दूर नहीं किए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। अभियान का उद्देश्य शासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करना और संस्थानों में संभावित जोखिमों को समय रहते दूर कराना है।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, RAIPUR NEWS, RAIPUR NAGAR NIGAM NEWS, KOCHING SENTARON KI JANCH NEWS, RAIPUR KE BADE COCHING CENTARON PAR NAGAR NIGAM KI JANCH NEWS, KAI JAGAH MILI KHAMIYAN NEWS,

You might also like!


RAIPUR WEATHER