पब्लिक स्वर,किरंदुल। जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए किरन्दुल पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय यादव व पुलिस स्टाफ द्वारा अवैध शराब परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 15 मई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर किरन्दुल पुलिस ने सीएसईबी कॉलोनी पटवारी पारा क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब परिवहन कर रहे महेन्द्रा मराजो वाहन क्रमांक CG-10-AT-2244 को पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
जप्त सामग्री में शामिल
SIMBA बीयर – 25 पेटी (300 बोतल), अंग्रेजी शराब अध्धी – 01 पेटी (24 बोतल), अंग्रेजी शराब पौवा – 02 पेटी (96 बोतल), पुलिस ने कुल 45.78 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 92,040 रुपए बताई गई है, तथा परिवहन में प्रयुक्त महेन्द्रा मराजो वाहन को जप्त किया।
गिरफ्तार आरोपी
अमित भदौरिया पिता स्व. कृष्ण कुमार भदौरिया, उम्र 34 वर्ष, निवासी कुकानार, जिला सुकमा।
रिषभ राठौर पिता पवन सिंह राठौर, उम्र 20 वर्ष, निवासी हितावर, थाना कुआकोंडा, जिला दंतेवाड़ा।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय यादव, उप निरीक्षक हेमशंकर गुनेन्द्र, उप निरीक्षक लीला राम गंगबेर, प्रधान आरक्षक हरि सिन्हा, राज प्रताप साय पैकरा, मधुकांत मरकाम, आरक्षक रूकचंद नाग एवं मनोज साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

User 1












