नए बस स्टैंड से पकड़ा गया नकली नोटों का सौदागर, 6.5 लाख के फर्जी नोट जब्त



post

पब्लिक स्वर,कांकेर। कांकेर जिले में नकली नोटों के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। कांकेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े 6 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो अपने ही घर में 500-500 रुपये के नकली नोट छाप रहा था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड इलाके में एक युवक बड़ी मात्रा में नकली नोट लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500 रुपये के बड़ी संख्या में नकली नोट बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह घर में प्रिंटर और अन्य उपकरणों की मदद से नकली नोट तैयार करता था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारकर नकली नोट छापने में इस्तेमाल किए गए प्रिंटर, कागज और अन्य उपकरण जब्त कर लिए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बाजार में इन नकली नोटों को खपाने की तैयारी में था। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी अकेले इस काम को अंजाम दे रहा था या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BASTARNEWS KANKERNEWS NAKLINOTNEWS 6.50LAKHKEJALINOTNEWS 6.50LAKHKENAKALINOTNEWS NAKLINOTKESATHAROPIGIRAFTAARNEWS NAYEBASSTENDKEPAASNAKLINOTKESATHAROPIGIRAFTAARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER