किरण ठाकुर सिखा रही बेटियो को आत्मरक्षा के गुर

पढ़ाई के साथ साथ जरूरी है आत्मरक्षा की ट्रेनिंग संकट की घड़ी में बेहद प्रभावशाली :- प्राचार्य प्रमोद भदौरिया



post

डी एम सोनी की रिपोर्ट

पब्लिक स्वर,दंतेवाड़ा (कुआकोंडा)। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का कार्यक्रम दंतेवाड़ा जिला के कुआकोंडा शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल व स्वामी आत्मानंद स्कूल कुआकोंडा के प्राचार्य श्री प्रमोद कुमार भदौरिया एवं प्रीसी इक्का मेम के मार्गदर्शन पर महिला कोच किरण ठाकुर(ब्लैक बेल्ट) द्वारा छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है! किरण ठाकुर ने बताया कि विपत्ति की घड़ी पर अपनी आत्मरक्षा व बचाव की कला की किक,पंच ,ब्लॉक, के साथ कराते की कला के द्वारा छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है इस 30 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण में स्कूल के 350 छात्राएं प्राचार्य श्री प्रमोद कुमार भदौरिया व महिला कोच किरण ठाकुर(ब्लैंक बेल्ट) के मार्गदर्शन में बचाव व अटैक करने की बारीकियों का बेखुबी से प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को दिया जा रहा है।



Dantewadanews publicswarnews बेटियों की आत्मरक्षा

You might also like!