पब्लिक स्वर/ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने साइंटिस्ट/ इंजीनियर ‘एससी’ कैडर के तहत 63 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं जानकारी है कि ये पद अस्थायी हैं, चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति श्रीहरिकोटा, तिरुवनांतपुरम, अहमदाबाद आदि केंद्र/यूनिट में की जा सकती है जिसके लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बतादे कि आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई, 2025 है वही शुल्क का भुगतान 21 मई 2025 तक किया जा सकता है जिसमें ब्रांच के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स पद : 22, मेकेनिकल पद : 33, कंप्यूटर साइंस पद : 08 रिक्तियां शामिल है।
उपरोक्त तीनों पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 65% अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन/मेकेनिकल/कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या समकक्ष योग्यता होना चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में वैध गेट स्कोर होना अनिवार्य है बतादे कि इसमें वेतनमान : 56,100 रुपये, आयु सीमा : अधिकतम 28 वर्ष से कम हो, आयु सीमा की गणना 19 मई 2025 को आधार मानकर की जाएगी, अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
वही चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा/गेट 2024 या 2025 के वैध स्कोर के आधार पर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें साक्षात्कार कुल 100 अंकों का होगा, साक्षात्कार में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 अंक लाने होंगे वही दिव्यांग अभ्यर्थियों को 50 अंक प्राप्त करना होगा।
नियुक्ति स्थल में एचएसएफसी एवं यूआरएससी– बेंगलुरु, एनआरएससी-हैदराबाद, सैक-अहमदाबाद, एसडीएससी शार-श्रीहरिकोटा, वीएसएससी- तिरुवनंतपुरम आदि शामिल रहेंगे।
आवेदन शुल्क 250 रुपये, एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांगों एवं महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है साथ ही बतादे कि शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.isro.gov.in) पर लॉगइन करें, होमपेज पर ‘करियर’ पर क्लिक करें। जिसके बाद खुलने वाले पेज पर ‘करंट ऑप्चुर्निटीज’ सेक्शन में जाएं और ‘रीड मोर’ पर क्लिक करें। जिसके बाद अगले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे इनमें से Recruitment to the post of Scientist/Engineer ‘SC’ in the disciplines of Electronics, Mechanical and Computer Science ISRO:ICRB:01(EMC):2025 नोटिफिकेशन के ‘मोर डिटेल्स’ पर क्लिक करें।
वही नये पेज पर ‘बायलिंग्वल एडवर्टाइजमेंट’ पर क्लिक करें जिसके बाद नये पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी, अब इसे पढ़ लें और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर ले। जिसके बाद आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस जाएं, ‘अप्लाई ऑनलाइन’ लिंक पर क्लिक करें।
खुलने वाले पेज पर पेज पर स्क्रॉल करते हुए नीचे आएं जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस पद पर क्लिक करें , जिससे नये पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा इस दौरान आपको आठ चरणों में आवेदन पत्र पूरा करना होगा।
बतादे कि आवेदन पत्र में सबसे पहले अपना पूरा नाम लिखें, उसके बाद ईमेल आईडी, अपनी श्रेणी, एवं मांगे गए अन्य विवरण को भरें। अब अपनी पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जेपीजी/जेपीईजी प्रारूप में अपलोड करें, फोटो और हस्ताक्षर दोनों की फाइल का आकार 50 केबी से अधिक न हो इसके बाद नेक्स्ट स्टेप पर क्लिक कर आगे की प्रक्रिया पूरी करें। और गेट स्कोर कार्ड की कॉपी पीडीएफ के प्रारूप में अपलोड करें, ध्यान रहे आवेदन के साथ अन्य कोई भी दस्तावेज अपलोड नहीं करना है।
‘मेक पेमेंट’ बटन पर क्लिक कर निर्धारित शुल्क का भुगतान करें अंत में आवेदन पत्र की जांच कर सब्मिट करें साथ ही इसका एक प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें या अधिक जानकारी के लिए ईमेल आईडी : rmticrb@isro.gov.in पर संपर्क करें।

User 1













