चरित्र पर शक में पति ने पार की क्रूरता की हदें, पत्नी का सिर मुंडवा कर पिलाया पेशाब



post

पब्लिक स्वर,सूरजपुर। सूरजपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए कथित तौर पर ऐसी अमानवीय हरकत की, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। आरोप है कि पति ने पत्नी के साथ मारपीट की, उसके बाल काटकर सिर मुंडवा दिया, चेहरे पर कालिख पोत दी और उसे बच्चे तथा अपना पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामला जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडोपारा स्थित काटकोना गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में महिला के चारों बच्चे भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

2006 में हुई थी प्रेम विवाह

जानकारी के अनुसार पीड़िता मूल रूप से सूरजपुर जिले के करंजी क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी वर्ष 2006 में प्रेम विवाह के जरिए हुई थी। दंपति के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक वर्ष से पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी पहले अपने जीजा और बाद में एक भांजे के साथ घर छोड़कर चली गई थी। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

पत्नी ने लगाए गंभीर प्रताड़ना के आरोप

पीड़िता का कहना है कि पति लंबे समय से उसके चरित्र पर संदेह करता था और इसी शक के आधार पर उसने उसके साथ क्रूर व्यवहार किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया, मारपीट की गई और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वायरल वीडियो बना जांच का आधार

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो में महिला के साथ कथित तौर पर की गई प्रताड़ना के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब वीडियो की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस जांच में जुटी

सूत्रों के अनुसार आरोपी पति मंत्रालय में सरकारी वाहन चालक के रूप में कार्यरत है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS SURQJPURNEWS PATNATHANANEWS SURAJPURPATNATHANANEWS CHARITRSANKAMEPATNIPATINEPARKIKRURTAKIHADPAARNEWES KRURTAKIHADPAARNEWS PATNIKASARMUNDKARPILAIPESAABNEWS PATNIKOPILAIPESHABNEWS

You might also like!