अन्य post authorDig yadav 10 July 2024

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर की समीक्षा बैठक



post

पब्लिक स्वर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डेंगू नियंत्रण की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा, अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू के लिए विशेष योजना चलाकर सभी राज्यों के साथ बातचीत कर रोकथाम कैसी हो सकती है इस पर कार्य करें।


बारिश में बढ़ जाता है डेंगू का खतरा बदलते मौसम के साथ बारिश का आगमन हुआ है, जिससे एक ओर जहां किसानों और प्रकृति प्रेमियों में खुशी है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह चिंताजनक स्थिति भी पैदा कर सकता है। लगातार बारिश के कारण घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमने से डेंगू का खतरा बढ़ जाता है।


जो कि विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अत्यंत खतरनाक हो सकता है।



Cgpolice publicswarnews

You might also like!


RAIPUR WEATHER