प्रदेश में कड़ाके की ठंड, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। प्रदेश में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जनता की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियों की एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कहा है कि शीतलहर के दौरान लोग बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और यात्रा करने से बचें। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और शरीर को गर्म रखने वाले तरल पदार्थ पीने की सलाह दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को लगातार कंपकंपी हो, उंगलियां पीली या सफेद पड़ जाएं, या सुन्नता महसूस हो, तो यह गंभीर संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

विभाग ने चेतावनी दी कि बंद कमरे में कोयला जलाकर आग सेंकना जानलेवा हो सकता है, क्योंकि इससे निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बेहद जहरीली होती है।

हाइपोथर्मिया यानी शरीर का तापमान अचानक कम होने की स्थिति में व्यक्ति को तुरंत गर्म स्थान पर लिटाकर कंबल या गर्म कपड़ों से ढंकना चाहिए। बोलने में दिक्कत, ज्यादा कंपकंपी, सांस लेने में परेशानी और मांसपेशियों में जकड़न इसके मुख्य लक्षण हैं। गंभीर हालत में व्यक्ति अचेत भी हो सकता है, ऐसे में तुरंत इलाज जरूरी है।

जिला स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि नागरिक ठंड से बचने के लिए सावधानी बरतें और किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से तुरंत संपर्क करें।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS THANDKOLEKAREDVAIJARINEWS EDVAIJARINEWS SWASTHAYVIBHAGNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER