पुरानी रंजिश में पूर्व पार्षद के पति का अपहरण कर मारपीट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस



post

पब्लिक स्वर,बिलासपुर। बिलासपुर में कांग्रेस की पूर्व पार्षद के पति के साथ कथित अपहरण और बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने पहले उन्हें कार में बैठाकर अपने साथ ले गए, फिर सुनसान जगह पर ले जाकर गाली-गलौज करते हुए लात-मुक्कों और लोहे के कड़े से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान रोशन लाल पाटले के रूप में हुई है, जो गणेश नगर चुचुहियापारा वार्ड क्रमांक 46 की पूर्व कांग्रेस पार्षद के पति हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी यू मुरली राव और विष्णु तिवारी से उनकी पहले से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी विवाद के चलते दोनों आरोपियों ने उन्हें घूमने के बहाने कार में बैठाया और जबरन अपने साथ ले गए।

पीड़ित का आरोप है कि रास्ते में दोनों आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर मारपीट शुरू कर दी। लात-मुक्कों के अलावा कड़े से भी हमला किया गया, जिससे उनके सिर और आंख में गंभीर चोट आई। घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मामले की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

इस घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था और बढ़ते आपराधिक मामलों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक रूप से जुड़े परिवार के सदस्य के साथ इस तरह की वारदात ने इलाके में चर्चा और चिंता दोनों बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BILASPURNEWS SIRGITTITHANANEWS BILASPURSIRGITTITHANANEWS PURANIRANJISHNEWS PURANIRANJISHMEPOORVPARSHADKEPATIKAAPHARANNEWS PORVPARSHADPATIKAAPHARANKARMARPITNEWS APHARANKARMARPITNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER