Header Ad


रायपुर में हार्डवेयर कारोबारी को लगा बड़ा झटका, दुकान से 80 हजार का सामान चोरी



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर दुकान की छत में लगे टीन और पीओपी को तोड़कर अंदर घुसा और करीब 80 हजार रुपये की मशीनें व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, राहुल डुंडी, निवासी न्यू राजेंद्र नगर स्थित पवन विहार कॉलोनी, देवपुरी में कृष्णा हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि 22 जून की रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 23 जून की सुबह करीब 8:30 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो छत का टीन और पीओपी टूटा हुआ मिला। दुकान के भीतर सामान बिखरा पड़ा था और कई महंगी मशीनें व हार्डवेयर सामग्री गायब थी।

चोरी हुए सामान में 8 ग्राइंडर मशीन, 5 कटर मशीन, 5 वाइब्रेटर मशीन, 4 ड्रिल मशीन, 2 ट्रेवर/डिमोलिशन ब्रेकर मशीन, 40 ब्रास नल, 40 कटर ब्लेड सहित अन्य हार्डवेयर सामग्री शामिल हैं जिसकी कुल कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है।

छत के रास्ते बनाया प्रवेश

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर ने दुकान की छत में लगे टीन और पीओपी को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उसने आराम से कीमती सामान समेटा और उसी रास्ते से फरार हो गया। घटना के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी गतिविधि रिकॉर्ड हो गई, जो अब जांच का अहम आधार बनी हुई है।

पुलिस कर रही जांच

टिकरापारा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ आसपास के अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, PAIPUR NEWS, TIKRAPARA THANA NEWS, RAIPUR TIKARAPARA THANA NEWS, HARDWARE KAROBARI KO BADA JHATKA NEWS, DUKAN SE 80HAJAR KA SAMAN CHORI NEWS, HARDWARE EVM ELECTRIC DUKAN SE 80HAJAR KI CHORI NEWS

You might also like!